आगामी 11 को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा पार्ट – 2,  सफलता को लेकर बनी रणनीति

Live News 24x7
4 Min Read
  • नवजात एवं शिशुरोग विशेषज्ञi डॉ. बीडी शर्मा की अध्यक्षता में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा 
गया। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश के 77वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर गया जिले के प्रतिष्ठित चिकित्सीय संस्थान ‘बच्चों का अस्पताल’ के तत्वावधान में आगामी 11 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। जिले के प्रसिद्ध नवजात एवं शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. बीडी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित यह तिरंगा यात्रा गांधी इंटर स्कूल, कोंच से शुरू होकर टिकारी राज इंटर, टिकारी तक जाएगी। इस यात्रा के सफल आयोजन को लेकर  गया शहर के डेल्हा क्षेत्र स्थित बाबा विश्वनाथ मैरेज हॉल में एक तैयारी बैठक सह रात्रि भोज का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के कई सामाजिक संगठनों के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए हैं।इस  बैठक में भव्य तिरंगा यात्रा के दूसरे संस्करण को लेकर उपस्थित लोगों ने अपने सुझाव देते हुए कहा कि इस बार की तिरंगा यात्रा अपने पहले संस्करण से ज़्यादा भव्य होगा। तिरंगा झंडा हमारे देश भारत और भारतवासियों की आन बान शान का प्रतीक है। इस यात्रा का एकमात्र उद्देश आम लोगों में देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करना है। इस कार्यक्रम के बारे में डॉ. बीडी शर्मा ने बताया कि पिछले साल देश के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में उनकी देखरेख में भव्य तिरंगा यात्रा कोंच प्रखंड मुख्यालय से लेकर टिकारी अनुमंडल मुख्यालय तक निकाली गयी थी। इस वर्ष भी यात्रा का रूट पूर्व की भांति रहेगा। यात्रा में करीब 500 लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता का जयघोष करते हुए चलेंगे। इसके अलावा यात्रा में करीब 100 मोटरसाइकिल, तीन से चार दर्जन चारपहिया वाहन, रथों पर देशभक्ति और देशभक्तों से जुड़ी झाकियां समेत कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटकों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। यात्रा के दौरान बच्चों का अस्पताल प्रबंधन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की तरफ से जगह जगह पर जलपान की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के सफल आयोजन को लेकर एक विस्तृत रणनीति बनाई गई है। सभी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने महती सुझाव दिये, जिस पर अमल करके तिरंगा यात्रा को और व्यवस्थित एवं भव्य बनाया जाएगा। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य विशुद्ध रूप से लोगों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है।इस बैठक में उपस्थित वायुसेना के रिटायर्ड विंग कमांडर बिनोद प्रसाद, लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. डीएन सिंह, डॉ. राजीव रंजन, समाजसेवी सह आशीर्वाद हॉस्पिटल के व्यवस्थापक राधेकांत शर्मा एवं समाजसेवी संतोष कुमार, टीईटी शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, शिक्षक नेता नीरज कुमार,  महावीर सोशल डेवलेपमेंट फाउंडेशन के संस्थापक आशुतोष कुमार (बड़े), बिट्रीज फार्मा के संस्थापक निखिल कुमार एवं नासिर आलम समेत अन्य अतिथियों ने कहा कि डॉ. बीडी शर्मा का प्रयास प्रशंसनीय और अनुकरणीय है। यह तिरंगा यात्रा सर्वजन के लिए है। यह समस्त भारतीयों की यात्रा है। वे गया जिलावासियों से अपील करते हैं कि ज़्यादा से ज्यादा की संख्या में इस तिरंगा यात्रा में शामिल होकर ना सिर्फ़ देशप्रेम का परिचय दें, बल्कि बिहार समेत देश-दुनिया में राष्ट्रीयता की एक मिसाल कायम करें।इस मौके पर भारत विकास परिषद के अमृतेश जी, सत्येन्द्र शर्मा, नर्मदेश्वर शर्मा, गौतम शर्मा, शमशेर भाई, शशांक शेखर, आयुष कुमार, हर्ष कुमार, सन्नी कुमार, आलोक कुमार समेत दर्जनों प्रबुद्ध लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
162
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *