गया । अनुग्रह मेमोरियल महाविद्यालय,गया के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा क्षेत्रीय निदेशालय राष्ट्रीय सेवा योजना,पटना के निर्देशानुसार एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ अनंत कुमार सिन्हा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को वृक्षारोपण करने हेतु प्रोत्साहित करना है, जिससे कि पेड़ के द्वारा मनुष्य एवं जीव जंतुओं को ऑक्सीजन प्राप्त हो सके। पेड़ और जंगल ग्लोबल वार्मिंग को रोकने और प्रदूषण को कम करने में भी मदद करता है। डॉ श्वेता सिंह राष्ट्रीय सेवा योजना, कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा कि पेड़ लगाने से ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम किया जा सकता है।पेड़ लगाने से मृदा अपरदन कम होती है। इस अवसर पर सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है। इस अवसर पर डॉ अजय कुमार सिंह, भौतिकी विभाग, डॉ नीरज कुमार कमल, भौतिकी विभाग, डॉ अमरितेंदु घोषाल, अंग्रेज़ी विभाग, श्री नागेन्द्र प्रताप सिंह, लाइब्रेरियन, श्री राजेश रंजन कुमार सिंह, लाइब्रेरियन शिक्षा विभाग,श्री अमरेश कुमार,श्री अनिल कुमार सिंह ,प्रीतम, शिवम्,शीतल,प्रिया, आरूही, साइबा,रीमा, अंशु, रिया इत्यादि उपस्थित रहे।
158
