मधुबनी :- बिस्फी प्रखंड मुख्यालय स्थित टी पी सी सभागार में आज शांति समिति की बैठक आयोयित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला समाहर्ता अरविंद कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में मुख्य रूप से सावन में भैरवा मेला एवं 17 जूलाई को शाति पूर्वक मोहर्रम पर्व सम्पन्न करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला समाहर्ता अरविंद कुमार ने कहा कि हर पर्व का मुख्य उद्देश्य अध्यात्म के साथ सामाजिक एकता मजबूत करना होता है। हम सबों को एक दूसरे के पर्व़ में मदद करनी चाहिए। उन्होने कहा कि कांवरियों की सुविधा के लिए कोकिला चौक से लेकर नरशाम तक सड़क को 22 जुलाई से पहले मरम्मत करवा दिया जाएगा। इसके साथ ही पेयजल, रौशनी के साथ साथ शौचालय की भी व्यवस्था हो जाएंगी। डीजे पर पूर्णतया प्रतिवंध रहेगा साथ ही उन्होने लोगों से शांति पूर्वक मोहर्रम एवं सावन में जलाभिषेक करने की बात कहा। पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने कहा कि हमलोग यहां लगभग ढाई बर्षों से हैं। यहां हमलोग कहीं भी साम्प्रदायिकता का माहौल नहीं देखते हैं। इसके बावजूद पूरे क्षेत्र पर हमारी पैनी दृष्टि बनी रहेगी। अगर कोई भी व्यक्ति इस कार्य में संलग्न पाए जाएंगें या शांति भंग करने का प्रयास करेंगे तो प्रशासन उस पर कड़ी से कड़ीकार्रवाई करैगा ।उन्होने लोगों से यहां की गांगी यमुनी तहज़ीब को कायम रखने की बात कहा।स्थानीय विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि यहां विगत अठाइस बर्षों से वृहद रूप में सावनी मैला का आयोजन किया जा रहा है। अब यहां का वातावरण भी बदल चूक
चुका है ।उन्होने जिला समाहर्ता से इस पौराणिक धर्म स्थल को अधिक से अधिक बिकास करने का आग्रह किया। बैठक में एस डी एम मनीषा कुमारी, प्रभारी डी एस पी नीरज कुमार, प्रमुख रीता कुमारी, मदन यादव, जिला पार जियाउद्दीन, शालीग्राम यादव, ताजुऊद्दीन अविनाश पासबानआदि भी अपना विचार व्यक्त किए ।
