जनता के दरबार मे 36 आवेदनकर्ताओ के आवेदन पर कार्रवाई

Live News 24x7
1 Min Read
अशोक वर्मा
 मोतिहारी : समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार, में आयोजित कार्यक्रम  जनता के दरबार में जिला प्रशासन द्वारा  जिलेभर के विभिन्न प्रखंडों से आए 36 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं पर  सुनवाई की गई ।
   प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने कहा कि आज जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से करवाई कराते हुए शीघ्र ही  समस्या का विधि सम्मत निदान सुनिश्चित किया जाएगा ।
   आज  स्वास्थ्य, शिक्षा, आपूर्ति, पंचायती राज विभाग, भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग  से संबंधित अधिकांश आवेदन प्राप्त हुए जिसके शीघ्र निष्पादन हेतु  संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ भेज देने का निर्देश प्रभारी पदाधिकारी जिला जन शिकायत कोषांग को दिया गया ।
  इस अवसर जिला पंचायत राज पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा-सह – विशेष कार्य पदाधिकारी सहित अन्य  पदाधिकारी उपस्थित थे
262
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *