खबर बिहार के बेतिया जिले की है जहां जिले के रामनगर में दिनदहाड़े हुई एक बड़ी लूट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने स्टेट बैंक के सीएसपी संचालक विकास कुमार से बंदूक की नोक पर तीन लाख रुपए लूट लिए।
विकास कुमार ने बताया कि वे हरिनगर स्टेट बैंक से निकासी कर अपने सीएसपी सेंटर पकड़ी जा रहे थे। इसी दौरान तीन मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और बंदूक दिखाकर उनके बैग में रखे सभी पैसे छीन लिए। घटना के तुरंत बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
पीड़ित विकास कुमार ने रामनगर थाना में जाकर घटना की जानकारी दी और लिखित शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए इलाके में नाकाबंदी की गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
इस घटना के बाद से इलाके के व्यापारियों और आम लोगों में भय का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
174
