खबर बिहार के बांका जिले की है जहां सोमवार देर रात बांका जगतपुर मुहल्ले में जमकर सड़क पर पति पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। जिसके बाद महिला सपना कुमारी ने अपने मायके वालों को बुला लिया। जिन्हें दामाद सुधांशु राय ने अपने भाई हिमांशु और अन्य परिवार वालों संग मिलकर लाठी डंडे से मारपीट करने लगा।
विवाहिता ने बताया कि उसका पति और सास आए दिन उससे एसी आदि के लिए पैसे मांगते हैं। मना करने पर अक्सर मारपीट कर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना करते रहते हैं। इधर युवक सुधांशु ने बताया कि उसकी पत्नी अपनी मां के कहने पर सास की सेवा नहीं करना चाहती है और संपत्ति में अलग बटवारा करने के लिए दवाब बनाती है। इसी वजह से झूठा और मनगढ़ंत आरोप लगाया जा रहा है। डायल 112 पर मिली शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप पर मामला को शांत कराया तो मालूम हुआ कि शाम से ही गोलगप्पा लाने और पहले मां को देने के बाद पत्नी को देने के कारण घरेलू कलह में बातचीत बढ़ने पर मामला मारपीट तक पहुंच गया और जमकर हंगामा हुआ। फिलहाल प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप कुमार आनंद के निर्देश पर पुलिस ने दोनों पक्षों को महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से सुलह कराने का प्रयास कर रही है।
262
