मुजफ्फरपुर में महिला को दिनदहाड़े अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में चल रहा है इलाज

Live News 24x7
2 Min Read

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है. मुजफ्फरपुर पुलिस चाहे जितनी भी एनकाउंटर कर लें, लेकिन अपराधियों के अंदर कानून का भय खत्म होता नजर आ रहा है. ताजा मामला शहरी क्षेत्र से सामने आ रहा है. जहां बेला औद्योगिक थाना क्षेत्र के बेला मोर के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने प्राइवेट कंपनी के ऑफिस में कामकाज करने वाली एक महिला को लूटपाट के दौरान घेरकर गोली मार दी.

मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों द्वारा महिला को तीन गोली मारी गई है. गोली चलाने के बाद तीनों बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए. वहीं, गोलीबारी की इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. आनन फानन में घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर बेला थाना की पुलिस के साथ-साथ मिठनपुरा थाना की पुलिस भी पहुंची और तहकीकात शुरू कर दी है.

घायल की पहचान थाना क्षेत्र के रहने वाली संस्कृति वर्मा के रूप में हुई है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर जांच पड़ताल में जुटी है. घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है. वहीं, मामले को लेकर बेला थानेदार रंजना वर्मा ने कहा कि अपराधियों द्वारा फायरिंग में एक महिला को गोली लगी है. घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस की टीम जांच पड़ताल कर रही है.

वहीं स्थानिय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े छिनतई करने के चक्कर में बदमाशों ने पहले महिला को रोकना चाहा. जब महिला नहीं रुकी तो हवा में गोली चलाई. फिर भी महिला भागने की कोशिश करने लगी तो अपराधियों ने गोली मार दी और बड़े आराम से भाग निकले है. गोली चलने के बाद पूरे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है.

वही इस घटना को लेकर सीटी एसपी अवधेश दिक्षित ने बताया कि प्रथत दृष्टया मामला लूट पाट का नही लग रहा है ब्लिक कुछ और ही है। जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

162
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *