नालों की सफाई बेहतर, मॉनसून में अलर्ट मोड में रहें पदाधिकारी- मंत्री नगर विकास विभाग

Live News 24x7
1 Min Read
  • मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा नालों एवं संप हाउस का किया गया निरीक्षण
गया ।मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा पटना नगर निगम द्वारा की गई मॉनसून की तैयारियों का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान शहर के नालों एवं संप हाउस का भ्रमण  मंत्री एवं पदाधिकारिगण द्वारा किया गया है।नालों की सफाई एवं संप के वाटर लेवल की हुई जांच मंत्री, उप महापौर, नगर आयुक्त एवं अपर नगर आयुक्त के साथ सफाई व्यवस्था, संप के इनलेट एवं आउटलेट की जांच की गई। इस दौरान पदाधिकारियों को अलर्ट रहने और वाटर लेवल पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही माननीय मंत्री ने सफाई व्यस्था की तारीफ की और लगातार इसे बनाये रखने का निर्देश दिया गया है। सुबह 7.30 से शुरू हुआ निरीक्षण*निरीक्षण सुबह 7.30 से कुर्जी नाले एवं संप से शुरूआत की गई। जहां इसके साथ ही आनंदपुरी नाला, राजापुर संप हाउस, बाकरगंज नाला, दो पुलिया एवं तिनपुलिया तक का निरीक्षण किया गया है। इस निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी पाटलिपुत्र अंचल, कार्यपालक अभियंता पाटलिपुत्र अंचल, कार्यपालक पदाधिकारी नूतन राजधानी अंचल एवं नगर निगम के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
235
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *