बिहार में कंटेनर में लदे 95 मवेशी बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार, युपी से सीवान ले जा रहा थे तस्कर

Live News 24x7
2 Min Read

खबर बिहार के गोपालगंज जिले की है जहां गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के थावे बस स्टैंड के पास से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़े कंटेनर को रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो कंटेनर में लदे 95 मवेशी बरामद किया गया। वही 5 मवेशी तस्करो को भी गिरफ्तार किया गया है।

बताया जाता है की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की यूपी से एक बड़े कंटेनर में लाद कर मवेशियों की तस्करी की जा रही है। प्राप्त सूचना के आधार पर एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर प्रशिक्षु डीएसपी संदीप कुमार के नेतृत्व में पशु तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर थावे थाना क्षेत्र के थावे बस स्टैंड के पास से एक कंटेनर को रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो कंटेनर पर लदा 95 मवेशी बरामद किया गया तथा 5 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया की पशु तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत कंटेनर से 95 मवेशी को बरामद किया गया है। साथ ही कंटेनर को जब्त किया गया है। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि मवेशी को फैजपुर (उ०प्र०) से सिवान ले जा रहे थे।

172
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *