गया जिला अन्तर्गत कुल 294946 किसानों को 17वीं किस्त की राशि भेजा गया।

Live News 24x7
3 Min Read
गया ।जिला पदाधिकारी, गया की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई है। उन्होनें सेल्फ रजिस्ट्रैशन के माध्यम पी०एम० किसान योजना के लिये भौतिक सत्यापन हेतु प्रखंड कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया एवं जमीन संबंधी दस्तावेज का भौतिक सत्यापन तीन दिनों में संबंधित अंचल अधिकारी को करने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने कहा कि बिहार कृषि प्रधान राज्य है।ज़िले के कोई भी किसान उक्त योजना से बंचित न जाय, इसी अनुरूप आप कार्य करे। योजना का लाभ दिलाने में किसानों को पूरी मदद करे। गया जिला अन्तर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 338357 किसान पंजीकृत है, जबकि 294946 किसान ही योजना का लाभ ले पा रहे है। हर किसान को 6-6 हजार रुपए दिए जा रहे हैं।  विभिन्न छोटी कारणों से कुछ किसान योजना का लाभ लेने से वंचित हो रहे है। उन्हें तुरंत ही अपर समाहर्ता राजस्व, सभी अनुमण्डल के डीसीएलआर एव सभी अंचलाधिकारी और प्रखंड कृषि पदाधिकारी संयुक्त रूप से देखते हुए, शेष बचे किसानों को लाभ दिलाने में पूरी मदद करे। इसमें ई०के०वाई०सी० नही होने के कारण 14153 किसान वंचित है। डीएम ने निर्देश दिया कि प्रखंड स्तर पर कैम्प लगाकर ई०के०वाई०सी० किसानों का करवाये ताकि उन्हें योजना का लाभ मिलने में कही कोई दिक्कत न रहे हैं।इसी तरह लैण्ड सीडिंग नही कराने के कारण 660 किसान  वंचित है। डीएम ने सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता को निर्देश दिया है कि संबंधित अंचल अधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी के साथ बैठक करते हुए तेजी से अनुपालन करते हुए किसानों को योजना का लाभ दिलवाए। एन०पी०सी०आई० डी०बी०टी इनेबल प्रखंड कृषि पदाधिकारी के माध्यम से करवाया जा रहा है, जिससे 13749 किसान लाभान्वित होंगे। एन०पी०सी०आई० डी०बी०टी इनेबल त्रूटि वाले किसानों को इन्डियन पोस्ट पेमेन्ट बैंक में नया खाता खुलवा सकते है इसमें बैंक खाता खुलते ही किसान स्वतः एन०पी०सी०आई० डी०बी०टी इनेबल हो जाता है। जिला पदाधिकारी द्वारा कैम्प के माध्यम से ई०के०वाई०सी०, लैण्ड सीडिंग, एन०पी०सी०आई० कार्य पूर्ण कराने का निर्देष दिया गया है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अनुश्रवण समिति की बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला कृषि पदाधिकारी उपस्थित हुये।
176
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *