खबर बिहार के दरभंगा जिले की है जहां हायाघाट थाना क्षेत्र के हनुमान नगर के नियाम छतौना पंचायत वार्ड संख्या 6 गोराहारी गांव में बीती रात मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है
यहां एक कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता की धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। मृतक की पहचान 63 वर्षीय पवित्र राय के रूप में हुई है। उन्हें अपने ही बड़े पुत्र मुकेश राय से जमीन को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था।
मृतक के दो पुत्र हैं और छोटे पुत्र अमरनाथ राय जो अपने बहन के घर सीतामढ़ी अपने ही बहनोई के श्राद्ध में गया था।
मुकेश राय को ग्रामीण के द्वारा सूचना मिला और वह वहां से निकल पड़े। ग्रामीणों ने हायाघाट थाना की पुलिस को सूचित किया और पुलिस दलबल के साथ मौके वारदात पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। अमरनाथ राय अपने पत्नी के साथ जब अपने गांव पहुंचे तो देखा पिता का शव पड़ा हुआ है।
स्थानीय सूत्र से उन्हें जानकारी मिली के उनका बड़ा भाई मुकेश राय अपने पिता की हत्या कर पूरे परिवार के साथ फरार हो गया हैं
छोटे पुत्र ने मुकेश राय और उनकी पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बड़े भाई मुकेश राय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था कई बार मुकेश राय अपने पिता को पानी में जहर मिलाकर मारने का प्रयास भी किया था जिसकी सूचना हायाघाट थाना को दिया गया लेकिन थाना के द्वारा कभी कोई कार्रवाई नहीं किया गया।
जिसको लेकर मुकेश राय का हौसला बुलंद हो गया और आज पुत्र ने अपने ही पिता का हत्या कर दी। वही सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है साथ ही आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
241
