खबर बिहार के गोपालगंज जिले का है जहां जिले के नगर थाना क्षेत्र के बंजारी एनएच 27 किनारे एक मकान में संचालित एक फर्जी फाइनेंस कंपनी ने सैकड़ों महिलाओं को झांसे में लेकर लाखो रुपए लेकर फरार हो गया। वही पीड़ित महिलाओं ने ऑफिस के पास विरोध प्रदर्शन करते हुए फर्जी कंपनी और मकान मालिक के खिलाफ आक्रोश व्यक्त की। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अक्रोशित महिलाओ को समझा बुझा कर मामला शांत कराकर मामले की जांच में जुट गई है।
दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है की नगर थाना क्षेत्र के बंजारी स्थित एनएच 27 के किनारे स्थित एक मकान में व्यापार फाइनेंस कंपनी के नाम से ऑफिस खुला हुआ था। ऑफिस के कर्मचारी द्वारा 15 महिलाओ का एक समूह बना कर 75 हजार रुपए लोन देने की बात कही गई। इसके बदले में प्रत्येक महिला से तीन तीन हजार रुपए लिए गए। और आज पैसा देने की बात कही गई थी। जब महिलाएं आई तो ऑफिस बंद कर कर्मी फरार हो गए थे। जिससे नाराज अक्रोशित सैकड़ों महिलाओ ने हंगामा शुरू दिया। वही सुचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस और 112 की पुलिस जांच में जुट गई है। नगर इंस्पेक्टर ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है मामले की जांच की जा रही है जो भी फर्जीवाड़ा किया है उसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा
154
