मधुबनी से मो0 कैफ की रिपोर्ट
मधुबनी/बिस्फी:- बकरीद पर्व शांतिपूर्वक मनाने को लेकर औंसी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष विकास कुमार की अध्यक्षता में की गई । बैठक में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के अलावे गणमान्य व्यक्ति आमंत्रित किए गए थे । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व की आड़ में उपद्रव मचाने वाले लोग किसी भी सूरत में बख्से नही जाएंगे । उन्होंने लोगो से फेक न्यूज एवं अफवाह से बचने की अपील करते हुए सामाजिक सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की । बैठक में संतोष सहनी , सुशील सहनी , सरपंच प्रतिनिधि मो.इमरान , श्रवण सहनी ,एनाइतुल्लाह खां उर्फ मुन्ना , दिनेश भगत , मो.नसीम ,फकीरा साह , मो.ग़ालिब , जकी अहमद उर्फ पम्मू , बांका के सरपंच अख्तर नदाफ , सुनील सहनी , राम उदगार यादव ,मो.जाकिर सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे ।
254
