गोपालगंज पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़े बड़े गिरोह का खुलासा किया है। वहीं इस गिरोह के 12 साइबर अपराधियों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नगर थाना पुलिस के द्वारा भितभैरवा गांव से की गई है। गोपालगंज पुलिस ने साइबर अपराधियो के पास से 7 लैपटॉप, 42 महंगे स्मार्ट फोन, 75 सिम कार्ड और कई अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। इन साइबर अपराधियों के द्वारा देश में प्रतिबंधित ऑनलाइन महादेवा गेमिंग एप के जरिए भोले भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।
गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इंडिया में ऑनलाइन गेमिंग एप महादेव प्रतिबंधित है। और उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि कुछ साइबर अपराधियों के द्वारा इस गेम के जरिए लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उनसे ठगी की जा रही है। इसी इनपुट पर नगर थाना पुलिस के द्वारा छापामारी की गई। नगर थाना के भितभैरवा गांव से 12 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किया गया अपराधियों में 7 अपराधी यूपी के गाजीपुर के रहने वाले हैं। जबकि कुछ अपराधी गोपालगंज और बिहार के अन्य जिलों के रहने वाले हैं। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों के पास से 7 लैपटॉप बरामद किया गया था। लेकिन साक्ष्य छुपाने की नियत से उन्होंने 5 लैपटॉप को तोड़ दिया था। इसके अलावा 42 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप के चार्जर, 75 सिम कार्ड, कई बैंकों के पासबुक, आधार कार्ड, चेक बुक सहित अन्य चीजें भी बरामद की गई है। ये अपराधी पिछले दो महीने से गोपालगंज में सक्रिय थे। वह शहर के भितभैरवा में किराए के मकान में रहकर लोगों को अपने ठगी का शिकार बना रहे थे। एसपी ने कहा कि इस मामले में मकान मालिक विक्की गुप्ता के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि साइबर अपराधियों के इस बड़े गिरोह के खुलासा के बाद नगर थाना पुलिस को ₹10000 से पुरस्कृत भी किया जाएगा।
139