खबर बिहार के कैमूर जिले की है जहां जिले के बेलांव थाना क्षेत्र के सोनडीहरा गांव में एक 25 साल के युवक की काली मंदिर में गला रेत कर हत्या कर दी गई है। युवक का शव शनिवार की सुबह मंदिर परिसर से मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार युवक ने गांव की ही एक नाबालिग लड़की के साथ घर से भागकरे कोर्ट मैरिज की थी।
इस मामले में वह 4 महीने जेल में रहने के बाद बीते मई माह में ही बाहर आया था। मृत्क की पहचान सूचित राम के बेटे पंकज कुमार के रूप में हुई है।
घटना को लेकर मृतक के चाची का कहना है कि लड़की के घर वालों ने मंदिर में पंकज की बलि दी है। हमें भी बदले में लड़की के घर वालों की बलि चाहिए।
परिवार का आरोप है कि उसकी हत्या लड़की के परिजनों ने ही की है। इसमें स्थानीय थाना के पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। रात में लोगों ने पुलिसकर्मियों की बाइक गांव में देखी थी वही जानकारी मिलने पर भभुआ डीएसपी भी मौके पर पहुंचे।
पंकज की चाची बिंदा देवी ने कहा कि शुक्रवार की शाम वो सब्जी लेने घर से निकला। फिर सब्जी और अपना मोबाइल एक बच्चे के हाथ में थमाकर घर भेज दिया। देर रात तक जब वो वापस नहीं लौटा तो घरवालों ने खोज शुरू की। आज सुबह उसका खून से लथपथ शव मंदिर परिसर में ही पड़ा मिला। बिंदा देवी का आरोप है कि लड़की के घर वालों में बलि दी है। हमें भी वैसा ही बदला चाहिए।
मृत्क के पिता सूचित राम के अनुसार गांव की ही एक नाबालिग लड़की ने पंकज को अपने प्रेमजाल में फंसाकर भागने को मजबूर किया। जिसके बाद दोनों मुंबई चले गए। वहां मंदिर और कोर्ट में शादी कर ली थी। जब लड़की के परिवार वालों ने दबाव दिया तो पंकज लड़की को लेकर गांव आया। फिर लड़की के पिता द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करा लड़के को जेल भिजवा दिया गया।
चार माह के बाद पटना हाईकोर्ट से लड़के की 15 मई को जमानत हुई। 21 मई को जेल से रिहा हुआ। फिर वह 26 मई को कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लाने मुंबई गया। 3 जून को वापस आया और 4 जून को कागजात थाने को दिया गया। कल रात वह सब्जी लाने के लिए घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी खोजा गया तो आज सुबह बेलांव गांव के काली मंदिर परिसर में गला कटा स्थिति में उसकी डेड बॉडी पाई गई।
वही घटना को लेकर भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि लड़के की रात में हत्या कर दी गई थी। हमने दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार लड़के ने गांव की ही एक नाबालिग लड़की से शादी की थी। इस मामले में यह हाल में जेल से बाहर आया था। मामले में स्थानीय पुलिसवालों के शामिल होने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि हम जांच कराएंगे। दोषी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल डेड बॉडी को पोस्टमार्टम करने के लिए भेजा जा रहा है।
