रामपुर : नशा मुक्ति को लेकर चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

1 Min Read

रामपुर। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक हस्ताक्षर अभियान मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में आयोजित किया गया। जिसमें तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जिला सलाहकार डॉ शहजाद हसन द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी का स्वागत किया गया। अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया। हस्ताक्षर अभियान में सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद रामपुर को नशा मुक्त बनाना एवं विस्तृत कार्य योजना तैयार करना था।

168
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *