रामपुर : चिकित्सा स्वास्थ्य  के समस्त कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर किया राजकीय कार्य का संपादन

2 Min Read
रामपुर। चिकित्सा महासंघ उत्तर प्रदेश के आवाहन पर सभी संगठनों द्वारा प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद रामपुर में चिकित्सा स्वास्थ्य के समस्त कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर राजकीय कार्य का संपादन किया।
परंतु अभी तक कोई ट्रांसफर नीति खुलकर सामने नहीं आ रही है जबकि शासन स्तर से ट्रांसफर नीति आ चुकी है। इसमें कहा गया है कि अधिकतम 10 प्रतिशत ही ट्रांसफर होंगे उसमें भी प्राथमिकता के आधार पर जो लोग अपने गृह जनपद में जाना चाहते हैं उन को प्राथमिकता दी जाएगी परंतु महानिदेशालय से ट्रांसफर नीति अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाई है। जबकि विगत वर्ष विभागीय लापरवाही के कारण दांपत्य नीति में आने वाले कर्मचारी, दिव्यांग कर्मचारी एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित तथा मान्यता प्राप्त संगठनों के पदाधिकारियों का स्थानांतरण नीति के विरोध में किया गया था। जिसको बाद में विभाग द्वारा कहा गया था कि यह स्थानांतरण वापस कर दिए जाएंगे परंतु आज तक उनकी बहाली नहीं हो पाई है दोबारा इस तरह की पुनरावृति विभाग द्वारा न हो चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा समस्त संगठनों को एकत्रित कर नीति विरुद्ध ट्रांसफर के खिलाफ एकजुट होने का आवाहन किया गया है। दिनांक 24 जून 2023 से चिकित्सा स्वास्थ्य समस्त कर्मचारी 2 घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे जिसकी सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामपुर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक / अधीक्षका रामपुर को सूचना दे दी गई है। अगर इस 2 घंटे कार्य बहिष्कार के बाद भी नीति विरुद्ध ट्रांसफर किए गए तो आगे जो भी आंदोलन की रूपरेखा प्रांतीय स्तर से प्राप्त होगी किया जाएगा।
82
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *