पासी समाज के सर्वोच्च अंक प्राप्त कर उतिर्ण छात्र- छात्राओ को घड़ी, कलम नगद राशी से सम्मानित किया गया है।

Live News 24x7
3 Min Read
गया। अखिल भारीतय पासी महासभा जिला शाखा गया के द्वारा में पूर्व संरक्षक स्व. भगवान दास चौधरी पूर्व ए.एस.पी. के तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह में अखिल भारतीय पासी महासभा जिला शाखा के द्वारा माध्यमिक परीक्षा 2024 में समाज के प्रथम श्रेणी में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर उतिर्ण होने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया है। यह आयोजन जिला प्रधान कार्यालय ॐ शान्ति निवास बड़‌की डेल्हा दूलास्गंज में किया गया है।
प्रथम श्रेणी में उतिर्ण सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रथम को 25,000, द्वितीय को 10000 एवं तृतीय को 5000 रूपया नगद के साथ घड़ी, कलम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। जिसमें प्रथम स्थान ग्राम-महुएत, वजीरगंज के उदित कुमार  द्वितीय स्थान ग्राम-वतसपुर, बोधगया के राजु कुमार एवं तृतीय स्थान ग्राम-जौवाखाप, बाँकेबाजार के संजित कुमार  ने प्राप्त किया। इसके अलावे 44 छात्र-छात्राओ को घड़ी, कलम नगद राशी से सम्मानित किया गया है।
वहीं इस समारोह में निट 2024 परीक्षा 674 अंक लाने वाली आलिया भारती को भी समाज के द्वारा सम्मानित किया गया। इस समारोह में समाज के 10 वरिष्ठ नागरिक को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया है।
इस मौके पर प्रदेश युवा अध्यक्ष डॉ. शंकर कुमार चौधरी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज के बच्चों का उत्साह वर्धन होता है। इस उत्सह वर्धन से ओत प्रोत बच्चे आगे चलकर अपने जीवन में खास मुकाम हासिल करते हैं। समाज के द्वारा जो यह कदम उठाया गया है इसके लिए मैं समाज के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का भी धन्यवाद ज्ञापन करता हूं। और इस तरह का आयोजन हम लोगों का निरंतर जारी रहेगा।
इस पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता सरकारी अधिवक्ता सह जिला अध्यक्ष  अशोक चौधरी ने किया वहीं मंच संचालन जिला महासचिव अधिवक्ता  राम विलाश चौधरी ने किया है। इस समारोह में से.नि. आईएएस  मिथिलेश कुमार, अ.प्रा. मुख्य अभियंता  अखिलेश कुमार  एवम इनके पुरे परिवार के लोग उपस्थित थे। इसके साथ ही इस आयोजन में  रंजित चौधरी जिला कार्यकारी अध्यक्ष, शंकर कुमार चौधरी प्रदेश युवा अध्यक्ष, मुकेश कुमार चौधरी जिला उपाध्यक्ष, जगत नारायण चौधरी जिला उपाध्यक्ष,  प्रमोद कुमार चौधरी, साधुशरण चौधरी, विजय अमरेश चौधरी,  रामरूप चौधरी अ.प्रा. प्राचार्य, अमरेश चौधरी,  महेन्द्र चौधरी, राकेश चौधरी एवम समाज के सभी सम्मानित व्यक्ति एवम पदाधिकारी तथा छात्र,छात्राएँ एवम इनके अभिभावक उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का समापन संबोधन श्री वासुदेव प्रसाद महथा संरक्षक सह अ.पा. प्रधानाध्यापक द्वारा किया गया है।
415
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *