गया। एनडीए संसदीय दल के नेता के रूप में नरेंद्र भाई मोदी को पुनः चुने जाने पर गया में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। नेताओं के द्वारा पार्टी का झंडा लहराकर खुशियां व्यक्त की गई। साथ ही पीएम मोदी के समर्थन में गगन भेदी नारे लगाए गए। इस मौके पर भाजपा नेता और किसान मोर्चा के गया जिला सह प्रभारी डॉक्टर मनीष पंकज मिश्रा ने बताया कि देशवासियों के लिए सौभाग्य का विषय है कि नरेंद्र भाई मोदी एक बार पुनः प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों के अपने कार्यकाल में पीएम मोदी के द्वारा देश की प्रतिष्ठा विश्व स्तर पर बढ़ाया गया है। साथ ही सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ देश प्रगति के रास्ते पर है। श्री मिश्रा ने कहा कि आज एनडीए की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा प्रस्ताव लाया गया जिसका पूरा एनडीए परिवार पुरजोर समर्थन किया। श्री मिश्रा ने एनडीए के घटक दलों के नेताओं नीतीश कुमार,चंद्र बाबू नायडू,जीतन राम मांझी,चिराग पासवान सहित नवनिर्वाचित सांसदों को भी बधाई दी है। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, जिला महामंत्री गोपाल प्रसाद यादव, जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर, सहकारिता मंच के संयोजक दयानंद पांडे, व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक दीपक पांडे, भाजपा के वरिष्ठ नेता राणा रणजीत सिंह, सुनील बंबईया, अशोक प्रसाद भारती, राजेश आनंद अधिवक्ता,राकेश कुमार अधिवक्ता, नागेंद्र प्रसाद शर्मा, सारिका वर्मा, पम्मी सिंह, महेश यादव, मंटू कुमार, बबलू गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।
245
