बिहार में टीचर बना हैवान : दो बच्चों की बेरहमी से पिटाई, दोनो बच्चें अस्पताल में भर्ती

Live News 24x7
2 Min Read

खबर बिहार के नवादा जिले की है जहां एक टीचर द्वारा बच्चों को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है आपको बता दे कि ट्यूशन पढ़ने गए दो बच्चे को टीचर ने डंडे से बेरहमी से पिटाई की।
शिक्षक और शिक्षिका के द्वारा बच्चों की पिटाई के कारण बच्चों के पीठ और कमर पर गहरे चोट के निशान है।
दोनो बच्चे पकरीबरावा बाजार के निवासी अनंत कुमार के 5 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी और 4 वर्षीय पुत्र आर्यभट्ट कुमार बताए जाते है

पीड़ित बच्चों के पिता अनंत कुमार ने पकरीवराबा प्रखंड के बाजपुर मोहल्ले मे स्तिथ बुद्धा पब्लिक नामक स्कूल के शिक्षक संगम कुमार और शिक्षिका शिवानी कुमारी पर बच्चो को बेरहमी से पिटाई का आरोप लगाया है

जानकारी के मुताबिक, पकरीबरावा थाना क्षेत्र के बाजपुर मोहल्ले में स्तिथ कोचिंग संस्थान में 5 वर्षीय अंशु कुमारी और उसका छोटा भाई आर्य भट्ट ट्यूशन पढ़ने संगम कुमार के यहां जाते हैं जहां शिक्षक संगम कुमार और शिक्षिका शिवानी कुमारी के द्वारा बच्चों की पिटाई इस कदर की गई कि दोनों बच्चों के पीठ और कमर में गहरे चोट के निशान आए हैं इसकी सूचना बच्चो ने मां को दी,वहीं इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पकरीबरावां थाने की पुलिस से लिखित शिकायत कर आरोपी शिक्षक और शिक्षिका पर कार्यवाई की मांग की है फिलहाल पीड़ित बच्चों के परिजन ने दोनों बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है जहां अस्पताल में तैनात चिकित्सक द्वारा दोनो बच्चो का उचित उपचार किया जा रहा है।

186
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *