बिहार में नितिश कुमार के मंत्री ने सरकार बनने से पहले प्रधानमंत्री से कर दी बड़ी मांग

Live News 24x7
2 Min Read

लोकसभा चुनाव में जदयू का बेहतरीन प्रदर्शन के बाद नेताओं का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। लोकसभा में शानदार स्ट्राइक रेट के बाद जदयू अभी से ही अगले साल होने वाले चुनाव पर ताल ठोक दी है। जदयू ने स्पष्ट किया है कि 2025 का चुनाव नीतीश के नेतृत्व में लड़ेंगे और जीतेंगे। इसी बीच मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि नीतीश कुमार स्टील हैं, जहां खड़े होते हैं, वहां मजबूती से खड़े होते हैं। उन्हें हिलाया नहीं जा सकता है। जो तीन नंबर की पार्टी कहते हैं, उन्हें आज पता चल गया कि देश और राज्य में नीतीश का जलवा है।

बिहार सरकार के मंत्री और जदयू के सीनियर लीडर श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में जदयू का परफॉमेंस अच्छा रहा है। बिहार में जेडीयू ने 12 सीट पर जीत दर्ज किया है। विकट परिस्थिति के बीच यह जीत बड़ी हो जाती है।

श्रवण कुमार ने कहा कि विशेष राज्य के दर्जे के मुद्दे पर जदयू कभी समझौता नहीं कर सकता है। श्रवण कुमार ने कहा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा चाहिए। विशेष राज्य की मांग खत्म नहीं हुई है। यह हमारी पुरानी मांग है। इंडिया गठबंधन के प्रलोभन पर श्रवण कुमार ने कहा है कि कल तक वह क्या नहीं कहते थे। वह कितनी तरह की बातें करते थे। नीतीश पर पानी पी-पीकर कमेंट करते थे। आज कसीदे पढ़ने में थक नहीं रहे हैं।

335
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *