बिहार में तीन बच्चों को चढ़ा प्यार का बुखार, प्रेमी संग हुई फरार

Live News 24x7
1 Min Read

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई। अब पति ने नाथनगर थाने में लिखित शिकायत कर पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है। नाथनगर थाना क्षेत्र के नरगा चौक के रहने वाले विक्रम कुमार तांती ने हिंदू रीति रिवाज के साथ 2009 में मुरारपुर गांव निवासी श्री राम तांती की बेटी पूजा कुमारी के साथ शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं।

पति का कहना है कि पूजा, मोहदीपुर गांव निवासी सन्नी तांती के साथ फरार हुई है। इसको लेकर पति जब सन्नी के घर शिकायत करने पहुंचा तो उसके परिजन मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल पति ने नाथनगर पुलिस को लिखित शिकायत कर पत्नी की बरामदगी को लेकर गुहार लगाया है। पति का कहना है कि इस बारे में जानकारी नहीं थी कि सनी के साथ मेरी पत्नी का अफेयर चल रहा है।

238
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *