बेतिया में सीएसपी संचालक ने कई महिलाओं के खाते से की फर्जी निकासी, संचालक हुआ फरार

Live News 24x7
2 Min Read

बेतिया में एक CSP संचालक द्वारा 90 महिलाओं के खाते से फर्जी तरीके से निकासी करने का मामला सामने आया है। घटना जिले के चनपटिया प्रखंड के मुसहरी सेनुवरिया पंचायत की है। मामले में महिलाओं ने सामूहिक रूप से सिरसिया थाने में आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, आवेदन मिलते ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

थानाध्यक्ष मदन मांझी ने बताया कि मुसहरी सेनुवरिया पंचायत के अलग-अलग गांव की 90 महिलाओं के खाते से CSP संचालक राम विनय यादव द्वारा फर्जी निकासी का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित महिलाओं ने आवेदन दिया था। लेकिन कुछ त्रुटियां होने के कारण फिर से सुधार कर आवेदन देने को कहा गया है।

उन्होंने बताया कि महिलाओं का आरोप है कि CSP संचालक राम विनय महतो महिलाओं से अंगूठे का निशान लगवाकर उनके खाते से लाखों रुपए की निकासी किया है। ये सभी महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई है। फिलहाल CSP संचालक फरार है। मामले में FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, पीड़ित महिला प्रेमी देवी, रीता देवी ने बताया कि सभी महिलाओं ने फाइनेंस बैंक से लोन लिया था। लोन की राशि उनके खाते में आई थी। राशि निकासी के लिए CSP संचालक ने अंगूठे का निशान लगवा लिया। लिंक नहीं होने का बहाना बनाकर लौटा दिया था। 3 दिन बाद कहा कि खाते में राशि नहीं आई है। महिलाएं निश्चित हो गई। जब फाइनेंस बैंक का कलेक्शन एजेंट उनके घर पहुंचा तो बेचैनी बढ़ी। महिलाएं CSP संचालक राम विनय महतो के यहां गईं तो वह घर से फरार है।

193
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *