- मीडिया के कारण ही जनमानस तक हम अपने कार्यों एवं उपलब्धियों को पहुंचा पाते हैं : कोडीनेटर सीमा भदानी
गया।इनर व्हील की आठवी सामान्य बैठक कटारी हिल रोड स्थित पाम गार्डन में संपन्न हुई है।
सभा की शुरुआत में अध्यक्ष आभा सिंह ने सदस्यों का स्वागत किया है इसके बाद सचिव स्मिता ने क्लब द्वारा किए गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया है।
ट्रेजर कोषाध्यक्ष आभा सिंह ने खर्चो का लेखा-जोखा दिया तत्पश्चात अध्यक्षl ने आगामी प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले समय में 27 तारीख को जीबीएम कॉलेज में साइबर क्राइम डीएसपी संध्या राय द्वारा साइबर क्राइम पर लड़कियों के बीच टॉक दिया जा जाएगा।उन्होंने बताया कि कंडी नवादा स्थित स्कूल में पांच पंखे डोनेट किए जाएंगे साथ ही पर्यावरण पर बच्चों द्वारा पेंटिंग कंपटीशन का आयोजन किया जाएगा ।सर्वाइकल कैंसर के टीके के लिए बालिकाओं को जागरूक किए जाने पर भी विचार किया गया है।इस मौके पर शहर के दस मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया गया है।कोडीनेटर सीमा भदानी ने पत्रकारिता के महत्व को बताते हुए कहा कि मीडिया के कारण ही जनमानस तक हम अपने कार्यों तथा उपलब्धियों को पहुंचा पाते हैं।
एडिटर अर्चना गोएनका ने मीडिया कर्मियों के सतत सहयोग के लिए आभार जताया।
धन्यवाद ज्ञापन वाइस प्रेसिडेंट प्रतिभा गुप्ता ने दिया है।
राष्ट्रीय गान के साथ सभा की समाप्ति हुई है।इस मौके पर जिला एडिटर शुभ्रा गुप्ता,पी ए एस दुरवा सहाय पीडीसी किरण प्रकाश पी पी मंजू सिंह पी पी राज ढिल्लन सहित लगभग 30 सदस्य उपस्थित थे।
199
