बिहार : स्कूल में गैस सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, हेडमास्टर सहित 3 झुलसे, जाने कैसे हुआ हादसा

Live News 24x7
2 Min Read

खबर बिहार के भागलपुर जिले की है जहंा जिले के नवगछिया में शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय नासी टोला मदरौनी में मिड-डे-मिल का खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में रसोइया सहित तीन लोग झुलस गए। आपको बता दे कि यह घटना प्राथमिक मध्य विद्यालय मदरौनी रंगरा की है। घायलों में हेमास्टर इंद्रजीत, असिस्टेंट मास्टर विपिन कुमार और स्कूल की रोसोइया सविता देवी शामिल हैं। आनन फानन में शिक्षकों ने घायलों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया।

बताया जा रहा कि रसोइया सिलेंडर में रेगूलेटर लगा रही थी। इसी दौरान गैस लीक होने से ब्लास्ट हुआ। जिस वक्त हादसा हुआ। सैकड़ों बच्चे कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे। गनीमत रही कि किसी बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ।

आपको बता दे कि स्कूल में करीब सैकड़ों बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। दूसरी तरफ रसोईया मिड-डे-मील का खाना बनाने के लिए घरेलू गैस सिलेंडर में रेगुलेटर लगा रही थी। इसी दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना भयानक था कि स्कूल के दीवारों में दरार आ गई। करीब आधे किलोमीटर तक ब्लास्ट की गूंज सुनाई दी। घटना के बाद आसपास के सैकड़ों ग्रामीण स्कूल पहुंचे। स्कूल के सहयोगी शिक्षक भी घटना स्थल पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल में पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। प्रधानाचार्य इंद्रजीत कुमार की स्थिति गंभीर है। उनके मुंह में गंभीर चोट लगी है।

वही घटना को लेकर पड़ोस के स्कूल के शिक्षक मुकेश ने बताया कि हम लोगों को घटना की जानकारी मिली तो हम लोग स्कूल पहुंचे। जहां पर प्रधानाचार्य समेत तीन लोग झुलसे थे। जिन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लेकर आए हैं।

210
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *