मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना के झपहा ओवर ब्रिज पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने इलाज के लिए जा रही बाइक सवार महिला से पर्स झपट लिया। इस दौरान महिला सड़क पर गीर गई। लगभग सड़क पर 50 मीटर तक महिला घसाती चली गई बाइक पर उनके देवर मो कयामुदिन और चार वर्षीय पुत्र मो रिजवान उनके साथ थे। घटना के बाद उनके देवर स्थानीय लोगो की सहयोग से आनन फानन में इलाज के एसकेएमसीएच भर्ती करवाया। जिसके बाद पूरी घटना की जानकारी एसकेएमसीएच ओपी की पुलिस को दी गई।
महिला की पहचान घोसौता गांव निवासी अफसाना खातून के रूप में हुई है। जो अपने देवर मो. क्यामुद्दीन और अपने बेटे मो. रिजवान के साथ सफर कर रही थी। अफसाना ने अपने पर्स में 10 हजार रुपए रखे थे। इसके अलावा डॉक्टर का पुर्जा समेत अन्य कागजात थे। जो अपराधी झपट्टा मार ले गए।
महिला के देवर मो. क्यामुद्दीन ने कहा कि मैं अपनी भाभी और भतीजे को डॉक्टर के पास लेकर शहर जा रहा था। इसी दौरान झपहां रेल पुल पर अपाची सवार तीन अपराधी पर्स और मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान भाभी बाइक से गिर गई और सड़क पर घसीटाते चली गई। चेहरे पर काफी गंभीर चोट लगी है।
वही मामले में अहियापुर थाना की पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। हमलोग परिजन के आवेदन पर कार्रवाई करेंगे।
