खबर बिहार के बांका जिले की है जहां जिले के कटोरिया प्रखंड अंतर्गत जयपुर थाना क्षेत्र के कोल्हासार पंचायत में विधवा के शादी करने पर गांव वालों ने प्रेमी के साथ बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। मिली जानकारी के अनुसार महिला दो बच्चों की मां है जबकि उसका प्रेमी कुंवारा है। दोनों के बीच एक साल से अफेयर चल रहा था। 1 साल पहले दोनों गांव से भागकर बेंगलुरु में रह रहे थे। वहीं पर दोनों ने शादी भी कर ली थी। 1 महीने पहले ये लोग अपने-अपने गांव लौट गए और अलग-अलग रहने लगे। जैसे ही दोनों की शादी की जानकारी गांव वालों को लगी, दोनों को बांधकर पिटाई कर दी।
दरअसल, प्रेमी के घर वाले उसकी पहली शादी से अनजान उसकी किसी और लड़की से शादी करवाने वाले थे। सोमवार को प्रेमी के परिजन उसका तिलक करा रहे थे। इसी बीच लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर जा पहुंचा। जब मंगलवार सुबह हुई तो प्रेमी अरबिन्द यादव के घर वाले उसे खोजने के लिए जयपुर कोल्हासार पंचायत के पलनियां पहुंचे। वहां उसे प्रेमिका के घर में पाकर दोनों को रस्सी से बांधकर उनकी जमकर पीटाई की गई
इस दौरान कई घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा भी चला। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस प्रेमी जोड़े को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रेमिका के अनुसार वो प्रेमी अरबिन्द यादव के साथ रहना चाहती है। लेकिन प्रेमी के घर वाले तैयार नहीं हो रहे हैं। वहीं, रस्सी में बांधे प्रेमी युगल का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।
विधवा महिला पिछले एक साल पहले काम का बोल कर प्रेमी के साथ बेंगलुरु चली गई थी। अपने दोनों बेटे को सास के पास गांव में छोड़ कर गई थी। बेंगलुरु में दोनों प्रेमी-प्रेमिका ने शादी भी कर ली थी और पति-पत्नी की तरह जीवन जी रहे थे। दोनों मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे थे। एक माह पहले दोनों प्रेमी-प्रेमिका अपने अपने घर लौट आए थे।
इसके बाद प्रेमी अरबिन्द यादव अपने घर थमबोर से पलनियां महिला से मिलने हर दिन आया करता था। इसी तरह मंगलवार को भी वह अपनी पत्नी से मिलने पहुंचा। तभी ये घटना घटी। प्रेमिका के अनुसार वो प्रेमी अरबिन्द यादव के साथ रहना चाहती है। प्रेमी अरबिन्द यादव भी अपनी प्रेमिका को रखने के लिए तैयार है, लेकिन उसके घर वाले नहीं मान रहे हैं।
महिला ने बताया कि अरबिन्द यादव की मां कागो देवी, भाभी जागेश्वरी देवी और बड़ा भाई उमेश यादव ने मिलकर महिला के साथ रस्सी से बांधकर मारपीट की है। वही थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि आवेदन के अनुसार पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
