- खिड़की तोड़कर बैंक में प्रवेश कर गया था चोर
एसपी को मिली सूचना पर 7 दिन के अंदर आरोपी को किया गया गिरफ्तार
रामगढ़ :रामगढ़ जिला के बैंक ऑफ इण्डिया, पतरातू शाखा की खिड़की तोड़कर बैंक में प्रवेश कर चोरी करने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
बैंक प्रबंधक के द्वारा पतरातू थाना में लिखित सूचना दी गई थी कि दिनांक 14.04.2024 की रात्रि में अज्ञात चोर के द्वारा बैंक की खिड़की तोड़कर चोरी करने के लिए बैंक में प्रवेश किया था लेकिन उसके हाथ कुछ नहीं लगता। इस संबंध में पतरातू थाना काण्ड सं0-101 / 2024, दिनांक- 16.04. 2024, धारा-380/457 / 511 भा0द0वि0 के अंतर्गत अज्ञात चोर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस
संदर्भ में पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के द्वारा पतरातू थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया । गठित टीम के द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए बैंक ऑफ इण्डिया, पतरातू का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया एंव पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के दिशा-निर्देशन में संदिग्ध अपराधियों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक बिरेन्द्र साव पतरातू बाजार, थाना–पतरातू, जिला-रामगढ़ को हिरासत में लिया गया। पुछताछ के क्रम में युवक के द्वारा उक्त कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई तथा अभियुक्त के निशानदेही पर से घटनास्थल में प्रयुक्त किया गया लोहे का सब्बल को बरामद किया गया । छापामारी टीम में पुअनि शिवलाल कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी पतरातू पुअनि शिवा कच्छप, पतरातू थाना पुअनिप्रदीप रजक, पतरातू थाना व सशस्त्र बल पतरातू थाना शामिल थे ।
215