पूर्व मंत्री बच्चा पाठक की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई

Live News 24x7
1 Min Read
बलिया।  पूर्व मंत्री बच्चा पाठक की पुण्यतिथि मंगलवार को आयोजित कदम चौराहा पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा सभा प्रत्याशी नीरज शेखर  ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। तथा उन्होंने  ने कहा कि संघर्ष व चुनौतियों से जूझते हुए स्व. पाठक ने सियासत के धरातल पर जमीन तैयार किया ।स्व. पाठक का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत बना रहेगा। कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता सियाराम यादव ने कहा कि स्व बच्चा पाठक कार्यकताओं के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।इस मौके पर अखिल ब्राह्मण एकता परिषद के जिला अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, सभासद ददन यादव, पप्पू  , पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल पाण्डेय, नगर पालिका परिषद बलिया अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल गुप्ता, विरेन्द्र कुमार पाठक टुन जी, अशोक पाठक, हरेंद्र गोंड,सौरभ पाठक, शंकर जी,मनु पाण्डेय, संजय चौबे, दिलिप यादव,अभिषेक सोनी, जितेन्द्र राय ,डा धमेंद्र , अमिताभ उपाध्याय, पूर्व प्रधान पिन्टु सिंह, धर्मवीर सिंह अमित गिरी आदि थे। कार्यक्रम का संचालन संतोष तिवारी ने किया।
226
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *