मामला बिहार के बेतिया जिले की है जहां नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है।
मामले में पुलिस अधीक्षक अमरकेश डी ने प्रेसवार्ता कर बताया की पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बेतिया नगर थाना अंतर्गत सुप्रिया रोड के पास अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने के लिए कुछ लोग इकट्ठा हुए है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतु एसडीपीओ और नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया। उक्त टीम के द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए सुप्रिया रोड पर नाका डाला गया। टीम द्वारा देखा गया कि दो मोटरसाईकिल चालक पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगें, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया। पकड़ायें व्यक्तियों से विधिवत जाचं के क्रम में उनके पास से 31.766 किलोग्राम चरस बरामद किया गया तथा पकड़ायें व्यक्तियों के निशानदेही पर एक और व्यक्ति के पास से 4 किलोग्राम चरस बरामद किया गया। इस संदर्भ में नगर थाना में विभिन्न धाराओं में कांड दर्ज कर तीनों पकड़ाये गए व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वही गिरफ्तार अभियुक्तो की पहचान फैयाज मियाँ, संजय पटेल और सुरेश यादव के रूप में की गई है। ये तीनो जिला पश्चिमी चम्पारण बेतिया के निवासी है।
207