दो बहनों को विदाई सामग्री देकर कन्या विवाह विकास सोसायटी ने किया विदाई

Live News 24x7
2 Min Read
गया। गरीब की बेटियों के लिए कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी सहारा बनकर आगे आ रहा है। सोसाइटी की ओर से शनिवार को जिला मुख्यालय के जोबरइया मोहल्ला गांव में जरूरतमंद सुनील कुमार बिंद की पुत्री व उंचरी मोहल्ला निवासी रामजी राम की पुत्री को विवाह सामग्री दिया गया है। सोसाइटी के जिला प्रबंधक बबन उर्फ अयूब खान ने बताया कि बाल विवाह को रोकने के लिए संस्था की ओर से लड़कियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विवाह सामग्री का वितरण किया जाता है। संस्था की ओर से बर्तन सेट, बेडशीट, तकिया, रजाई तोशक, बक्सा वर वधू के कपड़े और श्रृंगार का सामान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी झारखंड बिहार में हजारों लड़कियों को शादी में सहयोग कर चुका है। अब यह संस्था छत्तीसगढ़ व महानगर मुंबई में भी जागरूक करने का कार्य शुरू कर दी है। बहुत जल्द महानगर के मुंबई में भी सामुहिक विवाह कराकर अपने गरीब बहनों का डोली सजाने का कार्य करेगा। उन्होने कहा की गढ़वा जिला में संस्था की ओर सेसामाजिक और जागरूकता कार्यक्रम लगातार किए जा रहे हैं।संस्था गरीब लड़कियों की शादी में सहयोग गरीबों के बीच कंबल, बच्चो के बीच किताब, खाद्य सामग्री का वितरण और बाल विवाह भ्रूण हत्या दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अब तक दर्जनों गरीब लड़कियों की शादी में विदाई सामग्री देने में सहयोग किया है। इस अवसर पर शहर ऑफिस इंचार्ज बबन खान, टिंकू तिवारी, प्रतिमा कुमारी आदि उपस्थित थे।
91
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *