जनता के दरबार में 42 आवेदन कर्ताओं की फरियाद सुनी गई

1 Min Read
अशोक वर्मा 
मोतिहारी : डॉ राधाकृष्णन सभागार  में आयोजित कार्यक्रम जनता के दरबार में जिला प्रशासन  द्वारा जिलेभर के विभिन्न प्रखंडों से आए 42 आवेदन कर्ताओं की समस्याओं को सुना और उसके समाधान का आदेश संबंधित विभाग को दिया।
   प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए अपर समाहर्ता ने कहा कि आज जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उस पर संबंधित पदाधिकारी अपने स्तर से करवाई करें और शीघ्र ही  समस्या का विधिसम्मत निदान सुनिश्चित करें ।
   स्वास्थ्य, शिक्षा, आपूर्ति, पंचायती राज विभाग, भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग  से संबंधित अधिकांश आवेदन प्राप्त हुए जिसका शीघ्र निष्पादन हेतु  संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ भेज देने का निर्देश प्रभारी पदाधिकारी जिला जन शिकायत कोषांग को दिया गया ।
181
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *