अशोक वर्मा
मोतिहारी : मोतिहारी निवासी जिले के जाने-माने अधिवक्ता एवं पूर्वी चंपारण जिला विधिक संघ के पूर्व अध्यक्ष 80 वर्षीय सतीश देवकुलियार की आज सुबह हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हुई । व्यवहार कुशलता,मृदुलभाषी एवं सदा हर्षित चेहरा वाले सतीश देवकुलियार काफी लोकप्रिय थे। वे हमेशा कमजोर एवं गरीब लोगों के पक्ष में खड़े रहते थे और मुफ्त में उनके मुकदमो की पैरवी करते थे। अपने विशेष गुणो के कारण वे काफी लोकप्रिय थे। जिला विधिक संगठन के अध्यक्ष पद पर रहकर उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किए थे जो उनके नहीं रहने पर एक यादगार रहेगा। उनकी मृत्यु की खबर आते हीं जिला विविध संघ में दुख की लहर दौड़ गई। शहर के बुद्धिजीवी वर्ग के लोग भी काफी मर्माहत हुये। काफी लोग उनके प्रति संवेदना व्यक्त की है ।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव शंकर वर्मा, अखिलेश शरण, जयराम सिंह अधिवक्ता ,धनंजय किशोर सिन्हा, हरिहर प्रसाद, अधिवक्ता ममता वर्मा, पुतुल पाठक ,मिथिलेश कुमार वर्मा, अजीत कुमार कन्हैया, राधा रमण, शिवपूजन राउत के अलावा अवकाश प्राप्त इंजीनियर राजकुमार गुप्ता, सज्जन सिंघानिया दलित साहित्य अकादमी की प्रदेश अध्यक्ष जागाराम शास्त्री राजकुमार पोद्दार, मनोज अकेला ,अजीत कुमार अधिवक्ता आदि है।
170
