मोतिहारी : पूर्व डीजीपी सह राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने प्रदेश महासचिव सह रौनियार वैश्य के जिलाध्यक्ष कैलाश गुप्ता के कार्यालय में किया बैठक

3 Min Read
  • कहा अधिक से अधिक व्यक्ति तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में भाग लें, सब इंस्पेक्टर प्रवीण ने टीम के साथ दी सलामी
आज  दिनांक 20 फरवरी 24 को राष्ट्रीय जनता दल के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व डीजी पुलिस बिहार अशोक कुमार गुप्ता ने मोतिहारी में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव कैलाश गुप्ता के आवासीय कार्यालय गौशाला रोड मोतिहारी में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सदस्यों एवं जिला रौनियार के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक किया।
बैठक के पूर्व श्री गुप्ता को नाका नंबर 2 के प्रभारी प्रवीण कुमार पाण्डेय के द्वारा अपने टीम के साथ सलामी दी गई।
वही जिला रौनियार वैश्य महासभा पूर्वी चंपारण के जिलाध्यक्ष कैलाश गुप्ता के नेतृत्व में देवनारायण गुप्ता, मनीष कुमार ई राजेश, मंसा प्रसाद, हृदय गुप्ता, कुमार तेजस्वी, अशोक सम्राट, लालबाबू प्रसाद, अनुराग गुप्ता, गुड़ु कुमार, मुकेश कुमार, जयप्रकाश गुप्ता, उमेश गुप्ता, छोटेलाल प्रसाद, ओम गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता सहित लगभग 80 व्यक्तियों द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया।
वही बैठक में पूर्व डीजीपी श्री गुप्ता ने  कहा कि पूर्व  उप मुख्यमंत्री, बिहार तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में जन विश्वास यात्रा एवं आम जनसभा आयोजित है।
तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा  बिहार  की जन विरोधी सरकार के  17 साल बनाम उनके नेतृत्व में 17 महीने में चुनाव के पूर्व बिहार की जनता से किये गये वायदा के अनुसार 5 लाख बेरोजगार युवक -युवतियों को नौकरी देने, जातीय जनगणना कराने, बिहार में आरक्षण की सीमा बढाकर 75% करने, 94 लाख गरीबों को 2 लाख और अतिरिक्त 1 लाख का आर्थिक लाभ  देने और इतने कम समय में राजद के द्वारा पढ़ाई, दवाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई करने आदि के जो संकल्प किए थे, उनको जोर-शोर  से पूरा करने का काम किया गया।
आज बिहार सरकार के मुखिया पाला बदल कर केंद्र की भाजपा के एनडीए गठबंधन में हैं और यह डबल ईंजन की सरकार गरीबों, बेरोजगारों, किसानों,मजदूरों, जातीय जनगणना कराकर आरक्षण देने के विरोध में है। इस सरकार के द्वारा बिहार से गरीबी, बेरोजगारी मिटाने और युवा वर्ग, किसानों, मजदूरों, अल्पसंख्यकों के अधिकारों  की रक्षा कभी पूरी नहीं हो सकती।
ऐसे में राष्ट्रीय जनता दल के माननीय पूर्व मुख्यमंत्री बिहार तेजस्वी प्रसाद यादव जो युवा है, कर्मठ है और जिन्होंने राज्य से  गरीबी दूर करने, मजदूरों, किसानों, अल्पसंख्यकों को न्याय दिलाने, सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक न्याय दिलाने के लिए संकल्पित हैं, उनके संदेश सुनने के लिए  मोतिहारी के अधिक से अधिक बुद्धिजीवी वर्ग के अलावा आम जनता के लोग आकर सुनें और अपना आशीर्वाद दें।
वही आज की बैठक में अशोक कुमार गुप्ता के साथ राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव संजय कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष सुजीत कुमार एवं महासचिव शशिकेष राय उपस्थित रहे।
171
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *