बिहार में 900 कार्टन शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, लाखों में बताई जा रही है शराब की किमत।

2 Min Read

बिहार में शराब बंदी के बावजूद शराब की तस्करी धडल्ले से जारी है। लाख सख्ती के बावजूद शराब धंधेबाज भारी मात्रा में शराब की तस्करी से बाज नहीं आ रहे है।
ताजा मामला बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आया है जहा बरौली पुलिस और मांझा पुलिस ने संयुक्त रूप से कवारई कर हरियाणा नंबर के ट्रक में रखे करीब 900 कार्टन से ज्यादा विदेशी शराब जब्त किया है। यह कार्यवाई पुलिस ने एन एक 27 पर किया है। वही मौके से पुलिस ने एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम धर्मवीर सिंह है। यह हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है। इस मामले में एसपी सवर्ण प्रभात ने बताया कि शराब तस्करों के विरुद्ध पुलिस की करवाई लगातार जारी है। इसी दौरान बीते रात्रि में वाहन जांच के दौरान मांझा पुलिस और बरौली पुलिस ने संयुक्त रूप से करवाई करते हुए हरियाणा से आ रही ट्रक से करीब आठ हजार लीटर से ज्यादा विदेशी शराब बरामद किया गया। साथ ही हरियाण का एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब की कीमत करीब 60 लाख से अधिक आंकी गयी है। गिरफ्तार शराब तस्कर से पूछताछ कर फारवर्ड लिंकेज और बैकवर्ड लिंकेज स्थापित किया जा रहा है।

119
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *