बिहार में रेलवे ट्रैक पर रील बनाने के चक्कर में दो युवकों ने गवाई अपनी जान, जाँच में जुटी पुलिस

2 Min Read

आजकल देश मे सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने का खुमार इस कदर चढ़ा है की बच्चे अपनी जिंदगी की कीमत से कही ज्यादा रील को तबज्जो दे रहे है । जिसका खामियाजा उन्हे अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है । ताजा मामला मझौलिया बेतिया मुजफ्फरपुर रेलखंड के परसा हॉल्ट के बहुअरवा ढाला के समीप की है जहां दो युवको की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मझौलिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। मृतकों की पहचान सेनुअरिया पंचायत के अमवा बैरागी टोला निवासी अमेरिका महतो का 17 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार एवं सुरेन्द्र महतो का 15 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रुप मे हुई है। खबर के अनुसार दोनों युवक रील बनाने के लिये परसा हाल्ट के समीप बहुअरावा गुमटी के समीप गये हुए थे।इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की ट्रेन से कटने से दर्दनाक मौत हो गई।

घटना को लेकर इंसपेक्टर सह थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रील बनाने के दौरान परसा रेल्वे ट्रेक पर ट्रेन से कटे हुए क्षत विक्षत हालत में दो युवकों का शव बरामद किया गया है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया है। अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है।

143
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *