मुजफ्फरपुर में सुहागरात के बाद दूल्हा अचानक घर से हुआ गायब, परिजनों में मचा हड़कंप

2 Min Read

मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। आपकों बताते चलें कि जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र से एक दूल्हा अपनी सुहागरात के अगले दिन ही रहस्यमय तरीके से गायब हो गया है। जिसके बाद से यूवक के परिजन और नई-नवेली दुल्हन यूवक का इंतज़ार करते रहें लेकिन वह घर नहीं लौटा। वही इसकी चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है। आपको बता दें कि पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के राघोपुर इलाके का है। जहा के रहने वाले शाही आदित्य नामक युवक की शादी दो दिन पहले हुई थी। गुरुवार को रिसेप्शन होना है। शादी से पहले सबकुछ ठीक था। शादी की अगली शाम आदित्य ने अपनी दुल्हन को बताया कि बाजार जा रहे है, जिसके बाद वह घर नहीं आया।

वही जब बाजार जानें की बात कह अपने घर से निकला आदित्य वापस नहीं लौटा तब पुरे मामले की जानकारी नई-नवेली दुल्हन ने  ससुराल वालों को दी। इसके बाद आदित्य के परिजन उसे ढूंढने लगे। काफी देर तक ढूंढने पर जब आदित्य नहीं मिला तो दूल्हे के परिजन ने आदित्य के मोबाइल पर फोन किया तो पता चला उसका मोबाइल स्विच ऑफ है।

वही आदित्य के परिजनों ने आदित्य के गुमशुदगी की रिपोर्ट अहियापुर थाना में लिखवाई है।परीजनो ने बताया कि काफ़ी खोजबीन के बाद भी आदित्य का कुछ पता नहीं चला है। परिजनों का कहना है कि आदित्य का किसी से कोई विवाद नहीं था। इसके अलावा उसने पहले कभी इस तरह की हरकत भी नहीं की।

वही मामले में अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि गुमशुदगी का केस पीड़ित परिवार के द्वारा दर्ज कराया गया है पुलिस आदित्य की तलाश कर रही है, लेकिन घर से निकलने  के बाद आदित्य का फोन  स्विच ऑफ बताने से पुलिस को उसे ढूंढने में दिक्कत हो रही है। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरो  की मदद से फिलहाल पुलिस की तलाश जारी है।

71
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *