मामला बिहार के बेतिया जिले का है जहां बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल से 2 दिन का नवजात चोरी हो गया है। वही जिस महिला पर शक है, उसने बच्चे को मालिश और मां की सेवा की थी। रात को सब सो गए तो वह बच्चे को लेकर गायब हो गई। वही इस घटना के बाद आक्रोशित परिवार ने 1 घंटे तक जमकर हंगामा किया जिस दौरान प्रसव वार्ड में अफरा-तफरी मची रही।
वही अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में 2 संदिग्ध महिलाएं जाती दिख रही हैं। नवजात के पिता ने एक महिला पर शक जताया है। पुलिस उक्त महिला की तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात 8 बजे जीएमसीएचस के सी- ब्लॉक के थर्ड फ्लोर पर प्रसव वार्ड में संतपुर निवासी शेख मुराद अली की पत्नी माजदा खातून को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया था। रात 11 बजे ऑपरेशन से उसने बेटे को जन्म दिया।
सोमवार को पूरा परिवार खुशियां मनाने में लगा रहा। मंगलवार की सुबह जब परिजन उठे तो बच्चा वार्ड से गायब था। नवजात का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
घटना को लेकर बच्चे के पिता शेख मुराद ने कहा कि रविवार को एक महिला वार्ड में आई। मेरी सास कुरैशा खातून से रिश्ते-नाते जोड़कर संपर्क बढ़ा लिया।
हम लोग महिला के झांसे में आ गए। बच्चे के जन्म के बाद उक्त महिला बच्चे को तेल लगाना और पत्नी की सेवा करने लगी। रात में भी साथ में रही। जब हम लोग सुबह जगे, तो वह महिला गायब थी।
शेख मुराद का कहना था कि पूरा विश्वास है कि उसी महिला ने अन्य लोगों के साथ मिलकर बच्चे को गायब किया है। बताया जाता है कि शेख मुराद की पहली पत्नी की मौत के बाद 2022 में माजदा से मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी हुई थी। पहली शादी से उसे एक बेटी व तीन बेटे हैं।
वही घटना को लेकर सदर एसडीपीओ महताब आलम ने बताया कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है, जिसमें दो संदिग्ध महिलाएं प्रसव वार्ड से निकलते देखी गई हैं। उनकी पहचान की जा रही है। जल्द ही बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा।
वही जीएमसीएच अधीक्षक डॉ. सुधा भारती ने बताया कि प्रसव वार्ड से नवजात चोरी का मामला गंभीर है। मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दे कि अस्पताल परिसर से लेकर सी-ब्लॉक के सभी वार्डों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहती है। सभी वार्डों में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है
उसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। मरीजों से मिलने के लिए पास की भी व्यवस्था की गई है। तमाम व्यवस्था होने के बावजूद नवजात गायब हो गया।
77
