गया संग्रहालय में आयोजित हुआ “सुशासन दिवस–नीतीश संवाद”, 5000 कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

Live News 24x7
4 Min Read
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं।- मनोरमा देवी विधायक
  • 20 वर्षों में बिहार के विकास, महिला सशक्तिकरण, सुशासन और सामाजिक न्याय के कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा
गया जी। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से आज गया जी संग्रहालय (म्यूजियम) में जिला अध्यक्ष ई. अजय कुशवाहा की अध्यक्षता में “सुशासन दिवस–नीतीश संवाद” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में पूरे गया जिले के बूथ, पंचायत, प्रखंड, जिला एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों सहित करीब 5000 कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल में बिहार में हुए विकास कार्यों, सामाजिक बदलाव और सुशासन की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई है। महिला सशक्तिकरण, बिजली, सड़क, पुल-पुलिया, दलित छात्रावास, जीविका समूह, साइकिल योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है।
मुख्य अतिथि श्याम रजक ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास और सामाजिक परिवर्तन की नई दिशा प्राप्त की है। महिलाओं को सम्मान, अधिकार और आत्मनिर्भरता देने के साथ-साथ समाज के कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक काम हुआ है। सुशासन और सामाजिक न्याय के मॉडल ने बिहार की पहचान बदली है।
जदयू जिलाध्यक्ष ई. अजय कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के 20 वर्षों का कार्यकाल बिहार के विकास, विश्वास और सुशासन का प्रतीक है। गांव-गांव तक सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा है। आज का कार्यक्रम इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने का अवसर है।
*बेलागंज विधायक  मनोरमा देवी* ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं। साइकिल योजना, जीविका, शिक्षा और रोजगार के अवसरों ने महिलाओं एवं बेटियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास के साथ सामाजिक सद्भाव, कानून व्यवस्था और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। 20 वर्षों की उपलब्धियां बिहार के हर गांव और हर परिवार तक पहुंची हैं, जो जनता के विश्वास का आधार हैं।सरकार ने गरीब, वंचित और कमजोर वर्गों के बच्चों की शिक्षा एवं बेहतर भविष्य के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सामाजिक सुरक्षा एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को लाभ मिला है।
इस कार्यक्रम का संचालन जदयू महानगर जिलाध्यक्ष राजू वर्णवाल ने किया हू।  धन्यवाद ज्ञापन अरुण राव ने किया है।
इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के विकास एवं सुशासन के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।
इसके साथ ही सभी नेताओं ने निशांत कुमार को बिहार एवं पार्टी का भविष्य बताया है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक कृष्णनंदन यादव,  शौकत अली, कुंडल वर्मा, उमर नूरानी,अवध बिहारी पटेल, धनंजय शर्मा, अरुण राव, अजीत शर्मा, रणजीत यादव, सतीश पटेल, ज्योति दांगी, सोनम दास, पूनम कुशवाहा,विनोद कुमार , अमरजीत कुशवाहा,रिंकू देवी, सतेंद्र गौतम मांझी, शंभू सिंह, सुरेश राव, बलदेव कुशवाहा, जितेंद्र दास, सतेंद्र मांझी, मधुसूदन राय , प्रभात राउत, शिवनाथ निराला, शोभा देवी , पिंकी देवी,गोपाल पटेल,सहित बड़ी संख्या में जदयू के वरिष्ठ नेता, , संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।
21
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *