बिहार को अंधकार से युवाओं को रोजगार तक महिलाओं को  स्वाभिमान तक ले जाने वाले मंत्र के नेता  नीतीश कुमार  है: उत्तम कुशवाहा

Live News 24x7
5 Min Read
  • युवा जदयू की एकजुटता और संकल्प कार्यक्रम में श्याम रजक जी की गरिमामयी उपस्थिति, प्रदेश महासचिव उत्तम कुशवाहा ने किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदन
गया जी। सुशासन दिवस के पावन अवसर पर गया जी स्थित गया संग्रहालय में आयोजित युवा जनता दल (यूनाइटेड) के एकजुटता एवं संकल्प कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में पधारे जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय महासचिव सह फुलवारी विधायक एवं अभिभावक  श्याम रजक  की गरिमामयी उपस्थिति रही है। इस अवसर पर युवा जनता दल (यूनाइटेड), गया जी की ओर से उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया है।
इस कार्यक्रम में युवा जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश महासचिव आदरणीय  उत्तम कुशवाहा  ने श्याम रजक जी का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। वहीं, युवा जनता दल (यूनाइटेड), गया जिला अध्यक्ष सतीश पटेल भी सैकड़ों युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस दौरान जिले के सैकड़ों युवा जदयू कार्यकर्ताओं की एकजुटता, उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण देखने को मिला है।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बिहार में मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार  के नेतृत्व में स्थापित सुशासन, विकास, सामाजिक न्याय एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि बिहार ने एक समय जंगलराज, भय, अराजकता और अव्यवस्था का कठिन दौर देखा था। उस दौर में कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण थी। लेकिन नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार ने उस अंधकारमय दौर से निकलकर सुशासन, शांति, सामाजिक सद्भाव और विकास के प्रकाश की ओर ऐतिहासिक यात्रा शुरू की है।
बिहार में हुए बदलाव की चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज राज्य में सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, रोजगार और आधारभूत संरचनाओं के क्षेत्र में व्यापक कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना ने छात्राओं के लिए शिक्षा की राह आसान बनाई और विद्यालयों तक उनकी पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पोशाक योजना एवं छात्रवृत्ति योजनाओं ने गरीब और वंचित परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने में सहायता की है।
वहीं, जीविका योजना के माध्यम से लाखों महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया गया है। पंचायती राज एवं नगर निकायों में महिलाओं को आरक्षण देकर उनकी राजनीतिक भागीदारी को मजबूत किया गया है। सात निश्चय योजना के अंतर्गत हर घर नल का जल, पक्की गली-नाली, युवाओं के कौशल विकास, उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
इसके अतिरिक्त बिहार में शराबबंदी, दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के विरुद्ध सामाजिक अभियान चलाकर सामाजिक सुधार की दिशा में भी उल्लेखनीय पहल की गई है। हर घर बिजली, बेहतर सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता ने आम जनजीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है।
वक्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज के अंधकार से निकालकर सुशासन और विकास के प्रकाश की ओर अग्रसर किया है। सुशासन केवल एक राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि आम जनता को सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बेहतर जीवन उपलब्ध कराने का संकल्प है।
इस अवसर पर युवा जदयू के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संगठन की एकजुटता, मजबूती और विस्तार का संकल्प दोहराया है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और युवा जनता दल (यूनाइटेड) का प्रत्येक साथी मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार  की सुशासन, विकास एवं सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस कार्यक्रम में युवा जदयू के प्रदेश महासचिव  उत्तम कुशवाहा, गया जिला अध्यक्ष  सतीश पटेल एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय पांडे  पार्टी के युवा नेता शिवा पांडे  राकेश पांडे  सादिक अख्तर सहित जिले के सैकड़ों युवा जदयू कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्पित साथी उपस्थित रहे हैं।
12
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *