जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया  पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी स्व. इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती ; बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और  वोट रक्षकों की नियुक्ति पर हुआ मंथन

Live News 24x7
3 Min Read
 अशोक वर्मा   
मोतिहारी:  भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की 109वीं जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय, गांधी आश्रम (बंजरिया पंडाल) में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री शशिभूषण राय ने की।
इस अवसर पर जिले के सभी स्तर के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने उनके अदम्य साहस, दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष श्री शशिभूषण राय ने कहा कि इंदिरा जी का जीवन और उनके सिद्धांत आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
संगठनात्मक बैठक एवं मुख्य निर्णय:
जयंती समारोह के पश्चात जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के निर्देशों के अनुपालन को लेकर निम्नलिखित प्रमुख निर्देश दिए गए:
• वोट रक्षकों की नियुक्ति: सभी प्रखंड अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्र (बूथ) पर कम से कम एक बूथ लेवल एजेंट (BLA) एवं वोट रक्षकों की नियुक्ति अविलंब सुनिश्चित करें।
• मतदाता सूची का सत्यापन: बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि मतदाता सूची से जिन मतदाताओं के नाम अनियमित रूप से हटाए गए हैं, उनकी पहचान की जाए। सभी प्रखंड एवं मंडल अध्यक्षों को ऐसे छूटे हुए मतदाताओं का विवरण एकत्रित कर पार्टी द्वारा जारी किए गए आधिकारिक पोर्टल पर शीघ्र अपलोड करने का निर्देश दिया गया।
बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से आगामी कार्यक्रमों के लिए कमर कसने और बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में श्री विजय शंकर पाण्डेय, शैलेन्द्र कुमार सिंह, श्री सत्येन्द्र नाथ तिवारी, श्री रामप्रवेश तिवारी, श्री मोख्तार प्रसाद गुप्ता, धनंजय तिवारी, श्री चंद्रशेखर गुप्ता, शुभम कुमार, श्री धननंजय तिवारी, श्री रमेश सहनी, मो॰ नेयाज अहमद, श्री मदन प्रसाद, पप्पू रंजन मिश्रा, ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी, श्री मनोरंजन तिवारी, श्री दिग्विजय सिंह, कामिल अख्तर, श्री चंदेश्वर प्र0 सिंह, श्री पप्पू कु0 ठाकुर, श्री पिन्टू श्रीवास्तव, श्री प्रिंस मिश्रा, श्री जयचंद्र प्रसाद यादव, राजकुमार अंजुमन, अवधकिशोर मिश्रा, नवल शुक्ला, श्री अवनीश कुमार, मिंटू राय, धीरज राय, आलोक राय, श्री शैलेश कु0 ठाकुर, श्री राकेश राय, श्री संजय पाण्डेय, श्री अजय झा, श्री चुमन जायसवाल, श्री नन्द कुमार चैबे, श्री संजय कुमार यादव, श्री राज कुमार यादव, श्री आबिद हुसैन, रमण कुमार तिवारी, श्री रमेश कुमार श्रीवास्तव, श्री उमेश कुमार, श्री मोहन तिवारी, श्री मोख्तार प्र0 गुप्ता, श्री राजकुमार यादव, श्री अविनाश कुमार उपाध्याय, अजहर हुसैन अंसारी,सहित सभी सम्मानित कांग्रेस जन उपस्थित थें।
16
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *