रामगढ़ बाजार के ब्यूटी पार्लर में पुलिस की कार्रवाई, युवक और युवती को थाने लाया गया; इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म

Live News 24x7
2 Min Read

कैमूर (रामगढ़)। कैमूर जिले के रामगढ़ बाजार में एक ब्यूटी पार्लर को लेकर उस समय हलचल मच गई, जब पुलिस की डायल 112 टीम अचानक मौके पर पहुंची। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आखिर ब्यूटी पार्लर के अंदर ऐसा क्या चल रहा था कि पुलिस को अचानक कार्रवाई करनी पड़ी? यह सवाल अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, रामगढ़ बाजार स्थित एक ब्यूटी पार्लर में डायल 112 की टीम पहुंची और वहां मौजूद एक युवक तथा एक युवती को अपने साथ थाने ले आई। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी। देखते ही देखते यह मामला पूरे बाजार में चर्चा का विषय बन गया।

वहीं, स्थानीय सूत्रों के हवाले से ब्यूटी पार्लर में कथित रूप से अवैध गतिविधियां संचालित होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, इन चर्चाओं और आरोपों की अभी तक पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इस संबंध में रामगढ़ थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि एक ब्यूटी पार्लर से एक युवक और एक युवती को थाने लाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। जांच पूरी होने और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर ब्यूटी पार्लर में क्या गतिविधियां संचालित हो रही थीं और पुलिस की कार्रवाई के पीछे वास्तविक वजह क्या थी।

अब सबकी निगाहें पुलिस की जांच पर टिकी हैं।

22
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *