मझौलिया : वैगनआर कार से एक पीस विदेशी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार ।

Live News 24x7
2 Min Read

मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक शराब कारोबारी को वैगनआर कार और विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति वैगनआर कार से विदेशी शराब लेकर क्षेत्र में पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मझौलिया थाना कांड संख्या 897/26, दिनांक 29 अक्टूबर 2026 के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मंटू कुमार साह (करीब 27 वर्ष), पिता मंगल साह, निवासी सोफवा, नरकटियागंज, थाना शिकारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे विरवा पोखरा से वैगनआर कार के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान कार से 750 एमएल की एक बोतल मैकडॉवेल्स रम विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 01 ए जेड 7147 बताया गया है।थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को थाने लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद मेडिकल जांच कराकर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। साथ ही क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी और निगरानी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

34
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *