स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रतियोगिता आयोजित

Live News 24x7
4 Min Read
  • राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ें – डॉ. उमाशंकर सिंह 
  • शताधिक छात्र-छात्राओं ने लिया भाग, भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रखे विचार
गया : अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज के प्रांगण में गुरुवार को युवा चेतना के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न हुई है। पहले चरण में MCQ प्रतियोगिता तथा दूसरे चरण में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई है। बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का प्ररूप विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, शाखा गया जी द्वारा तैयार किया गया था। इसमें महाविद्यालय के शताधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है।
इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. उमा शंकर सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया है।
भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके राष्ट्रवादी विचारों, शिक्षा-दर्शन, युवा शक्ति, मानव सेवा और भारतीय संस्कृति के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किए हैं। प्रतिभागियों ने विषय से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार स्पष्ट रूप से रखे हैं। प्रतियोगिता में अरविंद, आदित्य वर्मा, ईशा साईं, अस्मिता कुमारी, मनीषा कुमारी, समृद्धि कुमारी, ईशा कुमारी, शीतल कुमारी, अमीषा कुमारी तथा छोटी कुमारी सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है। इन प्रतिभागियों के प्रयास और प्रस्तुतियाँ सराहनीय रहीं हैं।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की प्रमुख डॉ. श्वेता सिंह रहीं हैं। निर्णायक मंडल में मीनाक्षी कुमारी, मोनिका कुमारी, डॉ. रीना कुमारी, डॉ. सिया शरण गुप्त तथा डॉ. विनोद कुमार सिंह शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के विषय-ज्ञान, विचारों की स्पष्टता, प्रस्तुतीकरण तथा अभिव्यक्ति के आधार पर मूल्यांकन किया है।
प्रतियोगिता में समीक्षा कुमारी ने प्रथम, निशा कुमारी ने द्वितीय तथा आयुष राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। अन्य प्रतिभागियों ने भी विषय पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए हैं।
इस अवसर पर परीक्षा विभाग की ओर से सभी शताधिक प्रतिभागियों को एक-एक कलम देकर प्रोत्साहित किया गया है। उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं के हाथों कलम प्राप्त कर प्रतिभागियों में प्रसन्नता देखी गई है। परीक्षा विभाग की इस पहल का उद्देश्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों के प्रयास को प्रोत्साहित करना था। विद्यार्थियों ने इसे अपने प्रयास के प्रति मिले सम्मान के रूप में लिया है।
इस कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. अजय कुमार चौरसिया की भूमिका सराहनीय रही है। उन्होंने आयोजन की व्यवस्थाओं और प्रतियोगिता के संचालन में सक्रिय सहयोग दिया है। डॉ. रंजीत कुमार तथा डॉ. शमीमा खातून ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग किया है। उपस्थित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया है।
इस कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के उत्साह और सक्रिय सहभागिता की सराहना की गई है। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के विचारों से परिचित कराने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा है।
13
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *