मोतिहारी ब्रेकिंग: होटल से चार नाबालिग बालिकाओं का रेस्क्यू, संचालक समेत चार गिरफ्तार

Live News 24x7
2 Min Read

खबर बिहार के मोतिहारी जिले की है जहां जिले के छतौनी थाना पुलिस ने बुधवार को बैंक रोड स्थित विद्या राज होटल में छापेमारी कर चार नाबालिग बालिकाओं को रेस्क्यू किया। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में नाबालिग बालिकाओं को देह व्यापार में शामिल करने के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए सदर-01 एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने एएचटीयू और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम के साथ होटल में छापेमारी की। इस दौरान चार नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। मामले में होटल संचालक राजीव कुमार समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने मौके से सात मोबाइल फोन और होटल का प्रवेश रजिस्टर भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में होटल संचालक राजीव कुमार के अलावा शेख इंताफ, नीरज कुमार और रौशन कुमार शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। रेस्क्यू की गई बालिकाओं को आवश्यक प्रक्रिया के तहत संरक्षण एवं सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

छापेमारी टीम में छतौनी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, एएचटीयू प्रभारी सर्वेन्द्र कुमार, महिला थानाध्यक्ष मोना कुमारी समेत छतौनी थाना के पुलिस पदाधिकारी, चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला समन्वयक एवं अन्य कर्मी शामिल थे।

44
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *