बेतिया : स्वर्ण व्यवसायी के सीने में मारी गोली, जीएमसीएच में चल रहा इलाज

Live News 24x7
2 Min Read

बेतिया में सोमवार की देर शाम अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी। गोली सीने में लगी है, जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें जीएमसीएच, बेतिया में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घायल व्यवसायी की पहचान सिरिसिया थाना क्षेत्र के गरभुआ निवासी गोविंदा साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोविंदा साह मनुआपुल स्थित अपनी सोने चांदी की दुकान से दुकान बंद कर अपने घर गरभुआ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली मार दी।

गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया पहुंचाया। चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। जहां स्थिति गंभीर बनी हुई हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। गोली मारने के पीछे क्या कारण है और अपराधियों की संख्या कितनी थी, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारे जाने की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

23
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *