बेतिया : दरवाजे पर मौत बनकर खड़ा था बिजली का पोल, करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Live News 24x7
2 Min Read

मझौलिया थाना क्षेत्र के राजाभार वार्ड नंबर-3 में बिजली के पोल में करंट आने से 55 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान शोभा देवी, पति नेपाल सिंह के रूप में हुई है।

परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की ओर से दरवाजे के पास लगे बिजली के पोल में अर्थिंग के लिए तार लगाया गया था। इसी पोल में अचानक करंट प्रवाहित हो गया। बताया जा रहा है कि जैसे ही शोभा देवी ने पोल पर हाथ रखा, वह करंट की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बेतिया जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर बिजली के पोल में करंट कैसे आया और अगर अर्थिंग के लिए लगाए गए तार में ही बिजली प्रवाहित हो रही थी, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है? फिलहाल पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की पूरी वजह स्पष्ट हो पाएगी।

31
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *