रक्सौल। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ रक्सौल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लक्ष्मीपुर चेकपोस्ट बाइपास एनएच-28ए पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के अंदर छिपाकर रखा करीब 7 किलो गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया।
मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान चंदेश्वर प्रसाद कुशवाहा और नेपाल निवासी मदन राउत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 हजार रुपये भारतीय और 900 नेपाली रुपये भी बरामद किए। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों नेपाल की ओर से मादक पदार्थ लेकर रक्सौल के रास्ते जाने की तैयारी में थे। मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
29