- भाईयों की सलामती की दुआ के साथ बहनों ने कलाई पर बांधी राखी
गया जी: भाई-बहन के मधुर स्नेह, अटूट विश्वास और पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को गया जी के मेडिवर्स हास्पिटैलिटी अस्पताल में डा तेजस्वी नंदन ने अपने महिला डा के साथ और अपने बच्चों एवं परिवार जनो के साथ मनाई और वही प्रखंड प्रमुख सुचित्रा रंजनी ने अपने भाई के हाथ में राखी बांधी कर राखी का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया एवं वही पटना सीटी में राजीव साह ने अपने बहन से घर पर राखी बंधवा।इन लोगो ने भाई की सलामती और सुख-समृद्धि की दुआ करते हुए उनके माथे पर रोली-चंदन का तिलक लगाया। इसके बाद आरती उतारकर भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास के प्रतीक राखी का पवित्र धागा बांधा।
राखी बांधने के बाद बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा कराया और उनके सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना की है। वहीं भाइयों ने भी बहनों की रक्षा, सम्मान और हर सुख-दुःख में साथ निभाने का संकल्प दोहराते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।
रक्षाबंधन को लेकर गया जी शहर से लेकर नगर प्रखंड हर गांव तक विशेष उत्साह देखने को मिला है। छोटे बच्चों में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह रहा है। कई बहनें अपने भाइयों के घर पहुंचीं, तो कई भाई अपनी बहनों के घर जाकर राखी बंधवाते नजर आए। बाजारों में राखी, मिठाई और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी दिनभर लोगों की भीड़ रही है।
रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने वाला पर्व ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और पारिवारिक मूल्यों का भी प्रतीक है। प्रेम और विश्वास के इस पवित्र धागे में भाई-बहन के बीच स्नेह, अपनापन और जिम्मेदारी की भावना जुड़ी होती है।
श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर मनाया जाने वाला यह पर्व भारतीय सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन में विशेष महत्व रखता है। रक्षाबंधन की परंपरा भाई-बहन के रिश्ते की अटूट डोर को मजबूत करने के साथ-साथ परिवार और समाज में प्रेम, सौहार्द एवं आपसी विश्वास का संदेश भी देती है।
36