माननीय स्वास्थ्य मंत्री की पहल से वैशाली में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई गति

Live News 24x7
4 Min Read
  • सदर अस्पताल हाजीपुर में रेफरल मामलों में उल्लेखनीय कमी
  • डीएम श्रीमती वर्षा सिंह ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के प्रयासों की सराहना की, मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने पर दिया जोर
  • 15 से 18 अगस्त के बीच 75 सी-सेक्शन एवं अन्य सर्जिकल ऑपरेशन,  आई सी यू में 07 मरीजों की सफल इलाज़ 
वैशाली। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। माननीय स्वास्थ्य मंत्री, श्री निशांत की पहल तथा जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह के कुशल नेतृत्व एवं निरंतर मार्गदर्शन में सदर अस्पताल, हाजीपुर में मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप 15 अगस्त 2026 से अस्पताल से रेफर किए जाने वाले मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है।
जिला पदाधिकारी ने इस उपलब्धि पर सदर अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ सहित सभी स्वास्थ्यकर्मियों के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि मरीजों को यथासंभव सदर अस्पताल में ही गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
इसके लिए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग, चिकित्सकीय सेवाओं को मजबूत करना तथा मरीजों से लगातार फीडबैक प्राप्त कर कमियों को दूर करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
15 अगस्त से 18 अगस्त 2026 तक सदर अस्पताल, हाजीपुर में कुल 75 सी-सेक्शन एवं अन्य सर्जिकल ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किए गए। वहीं, आई सी यू में भर्ती 07 मरीजों की सफलतापूर्वक इलाज की गई।
इस अवधि में जटिल एवं विशेष प्रकृति के मामलों में भी अस्पताल में उपचार एवं सर्जरी की गई, जिनमें 01 क्लब फुट, 02 बर्न केस, 02 आरटीए (रोड ट्रैफिक एक्सीडेंट) तथा 04 मोतियाबिंद के ऑपरेशन शामिल हैं।
अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को दवाओं सहित आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।
चिकित्सकों, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ के साथ-साथ सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा मरीजों के उपचार में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा सदर अस्पताल में रेफरल कम करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के परिणाम पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा गया है कि स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा। अस्पताल में मौजूद समस्याओं एवं चुनौतियों को संबंधित विभागों के समन्वय से दूर किया जाएगा। मरीजों एवं उनके परिजनों से नियमित रूप से फीडबैक लेकर आवश्यक सुधार किए जाएंगे, ताकि सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सके।जिला पदाधिकारी, वैशाली द्वारा सदर हॉस्पिटल, हाजीपुर में हड्डी रोग और ई एन टी के सफल इलाज हेतु अलग से ऑपरेशन थिएटर बनाने हेतु डी एस और डी पी एम को निदेश दिया गया.
जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक मरीजों का उपचार सदर अस्पताल, हाजीपुर में ही सुनिश्चित किया जाए तथा अनावश्यक रेफरल को न्यूनतम किया जा सके।
21
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *